लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 26 नवंबर को सोने की कीमत 1250 रुपये की गिरावट?, जल्दी कीजिए और फटाफट खरीदे गोल्ड, चांदी चमक फीकी, 1100 रुपये गिरकर 90600 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 18:43 IST

Gold Price Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत भी सोमवार के बंद स्तर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,250 रुपये गिरकर 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसोने की कीमत 1,250 रुपये की गिरावट के साथ 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 13.40 डॉलर प्रति औंस या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,656 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,250 रुपये की गिरावट के साथ 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत भी सोमवार के बंद स्तर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,250 रुपये गिरकर 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मंगलवार को चांदी भी 1,100 रुपये गिरकर 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में यह 1,600 रुपये गिरकर 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन, मेक्सिको और कनाडा से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी ने निवेशकों को अमेरिकी मुद्रा की ओर आकर्षित किया।

जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति में नरमी ने सोने की सुरक्षित निवेश अपील को कम कर दिया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 13.40 डॉलर प्रति औंस या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,656 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजार में चांदी भी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स