लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: शादी-विवाह चालू?, 4 दिन बाद 400 रुपये की तेजी, सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 21:07 IST

Gold Price Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये उछलकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार को इसका भाव 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ के उपलक्ष्य में स्थानीय सर्राफा बाजार बंद थे।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के साथ साथ आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की चालू शादी-विवाह के मौसम के लिए लिवाली बढ़ने से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लौटी। स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना चार दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए 400 रुपये बढ़कर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,810 रुपये चढ़कर 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि बृहस्पतिवार को इसका भाव 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये उछलकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की शादी-ब्याह के मौसम की मांग के अलावा सोने के मजबूत वैश्विक रुख ने कीमती धातुओं की कीमतों पर असर डाला। शुक्रवार को ‘गुरु नानक जयंती’ के उपलक्ष्य में स्थानीय सर्राफा बाजार बंद थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में जोरदार तेजी रही। इस भू-राजनीतिक जोखिम ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।’’

एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना वायदा 25.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,595.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सप्ताहांत में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने कुछ निवेश प्रवाह को बढ़ावा दिया, जिससे कीमती धातु का कारोबार सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ।’’ गांधी ने कहा कि इस बीच, चालू शादी-ब्याह के मौसम के कारण भारत में खुदरा मांग में सुधार होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स