लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 1 अप्रैल 2025 को सोना पहुंचा 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, ऑल टाइम हाई पर सोने का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2025 15:30 IST

Gold Price Today 1 April 2025: मजबूत हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: 1 अप्रैल 2025 को सोना पहुंचा 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम1 April 2025 Gold Price: ऑल टाइम हाई पर सोने का भाव, जानें आज का सोने का भाव

Gold Price Today 1 April 2025: मजबूत हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के जून में आपूर्ति वाले अनुंबध की कीमत 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट के साथ 91,174 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गई। इसमें 19,166 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 3,135.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मंगलवार को चांदी की वायदा कीमत 59 रुपये बढ़कर 1,00,124 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 59 रुपये या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 1,00,124 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 20,704 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स