लाइव न्यूज़ :

Gold Price: सोने की कीमत में 1800 रुपये की बड़ी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 20:29 IST

Gold Price Drop Rs 1800: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price: सोने की कीमत में 1800 रुपये की बड़ी गिरावट, जानें आज का सोने का भाव

Gold Price Drop Rs 1800: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 95,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये गिरकर 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। बुधवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 96,850 रुपये और 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘निवेशकों के सुरक्षित-संपत्तियों से दूर जाने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। अमेरिका और चीन के बीच 90 दिन के लिए शुल्क कम करने पर सहमति बनने से बड़े पैमाने पर व्यापार युद्ध की आशंकाओं को कम कर दिया है।’’ चांदी की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही, जो 1,000 रुपये घटकर 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले बाजार सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 16.81 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,160.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स