लाइव न्यूज़ :

बीते सप्ताह से सोना के भाव में आई 90 रुपये की नरमी, चांदी भी 600 रुपये सस्ता हुआ

By भाषा | Updated: December 23, 2018 11:56 IST

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान कमजोर शुरुआत हुई। सप्ताहांत में ये कीमतें 90 - 90 रुपये की गिरावट दर्शाती क्रमश: 32,100 रुपये और 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

Open in App

कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 90 रुपये की हानि के साथ 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी का भाव भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

बाजार सूत्रों ने सोने की कीमत में गिरावट आने का कारण विदेशों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में 0.33 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,256.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 1.02 प्रतिशत की हानि के साथ 14.69 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान कमजोर शुरुआत हुई। सप्ताहांत में ये कीमतें 90 - 90 रुपये की गिरावट दर्शाती क्रमश: 32,100 रुपये और 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

गिन्नी भी सप्ताहांत में 25,000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई।

गिरावट के आम रुख के अनुरूप हाजिर चांदी के भाव सप्ताहांत में 600 रुपये की गिरावट प्रदर्शित करते 37,800 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव सप्ताहांत में 798 रुपये की हानि के साथ 37,256 रुपये प्रति किग्रा रह गये। 

चांदी सिक्कों के भाव में सप्ताहांत में स्थिरता रही और ये कीमतें लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहीं। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स