लाइव न्यूज़ :

Gold Price: कार्तिक पूर्णिमा से पहले सोना सस्ता?, दाम 700 रुपये कम, चांदी 2,310 रुपये लुढ़ककर 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 18:35 IST

Gold Price: सोने में लगातार चौथे सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा औश्र 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। बुधवार को यह 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीआई आंकड़ों से चिंता हुई है कि आगे की ब्याज दर कटौती रोकी जा सकती है।1.13 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर 2,557.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।चांदी भी 2.57 प्रतिशत गिरकर 29.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

Gold Price: वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट आई और यह 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 2,310 रुपये लुढ़ककर 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। सोने में लगातार चौथे सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा औश्र 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। बुधवार को यह 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘जबकि मुद्रास्फीति अपने दो प्रतिशत लक्ष्य के करीब पहुंच गई है, ऐसे में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती जारी रखने की संभावना है। हालांकि, सीपीआई आंकड़ों से चिंता हुई है कि आगे की ब्याज दर कटौती रोकी जा सकती है।’’

त्रिवेदी ने कहा कि इस घटनाक्रम ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है, जिसने मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख में संभावित बदलाव के प्रति नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 29.10 डॉलर प्रति औंस या 1.13 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर 2,557.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘चुनाव के बाद डॉलर में तेजी जारी रही और यह नए साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।’’ चांदी भी 2.57 प्रतिशत गिरकर 29.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स