लाइव न्यूज़ :

अक्षय तृतीय पर सोने का बाजार कोविड से प्रभावित होने की आशंका, डिजिटल खरीद का सुझाव

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई देश में सोने की खरीद के लिए अक्षय तृतीय को शुभ अवसर माने जाने की परंपरा के बावजूद इस बार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए बाजार में मूल्यवान धातु की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इच्छुक निवेशकों को पीली धातु की खरीद करने की जगह डिजिटल तरीके से या स्वर्ण आधारित प्रतिभूतियों में निवेश की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि महामारी के संकट के बीच केंद्रीय बैंकों द्वारा बाजार में लगातार नकदी का प्रवाह बढ़ाए जाने के उपायों (बांड खरीद कार्यक्रम), पश्चिम एशिया में तनाव, अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध जैसे कुछ कारकों को देखते हुए आने वाले वाले समय में सोने के दाम ऊंचे बने रहने की संभावना है।

निवेश परामर्श कंपनी मिलवुड के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) और संस्थापक निश भट्ट ने कहा, ‘‘देश में लोग सोना रखने को पसंद करते हैं और यह कोई छिपी हुई बात नहीं है तथा अक्षय तृतीय के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन देश में इस बार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सोने की खरीद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में निवेशकों और स्वर्ण खरीदारों को यह सलाह है कि वे इस कठिन समय बाहर नहीं निकले और भौतिक रूप से सोना खरीदने के बजाए डिजिटल या स्वर्ण आधारित प्रतिभूतियों के रूप में सोने में निवेश करें।’’

डिजिटल संपत्ति प्रबंधन मंच फिसडॉम के शोध प्रमुख नीरव कारकेरा ने कहा, ‘‘सोना एक रणनीतिक संपत्ति है और अक्षय तृतीय इस पर गौर करने का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक निवेशक को इक्विटी और बांड के अलावा निवेश को विविध रूप देने के लिये सोने में निवेश करना चाहिए। यह न केवल मुद्रास्फीति से उत्पन्न जोखिम से बचाता है बल्कि मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट के साथ प्रणालीगत बाजार जोखिम से भी रक्षा करता है।’’

हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी कि अगर बहुत जरूरत न हो तो सोने को आभूषण के रूप में खरीदने से बचना चाहिए। इससे आभूषण बनाने का शुल्क बचता है। डिजिटल सोने में निवेश बेहतर विकल्प है क्योंकि यह शुद्धता और रखने के झंझट से मुक्ति देता है।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘...अक्षय तृतीय के मौके पर सोने की खरीद को लेकर मांग सामान्य तौर पर देखने को मिलती है। कुल मिलाकर अमेरिका में नौकरी के कमजोर आंकड़ें के साथ एमसीएक्स सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है।’’

सोने के परिदृश्य के बारे में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक बाजार रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि, अर्थव्यवस्था में लगातार नकदी डाले जाने के उपाय (बांड खरीद कार्यक्रम), मुद्रास्फीति दबाव पश्चिम एशिया में तनाव, अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध, जैसे कुछ कारकों को देखते हुए आने वाले वाले समय में सोने को लेकर धारणा मजबूत होगी और उसके दाम ऊंचे बने रहने की संभावना है।

इस बारे में भट्ट ने कहा कि इस समय अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिका में ब्याज दर के लंबे समय तक नीचे रहने की संभावना से सोने का भाव ऊंचा बना हुआ है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन महीने के उच्च स्तर पर है जबकि घरेलू बाजार में करीब 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम स्तर पर बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान, संक्रमितों की संख्या में कमी, दुनिया के विभिन्न देशों में लॉकडाउन के साथ अमेरिकी डॉलर के मूल्य में गिरावट के साथ सोने के दाम में तेजी रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?