लाइव न्यूज़ :

Gold ETF 2024: जनवरी में 657 करोड़ रुपये निवेश, पिछले महीने की तुलना में सात गुना अधिक, सोने को लेकर क्रेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2024 18:22 IST

Gold ETF 2024: मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के विश्लेषक मेल्विन सैंटारिटा ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी मुद्रास्फीति के उच्च स्तर के चलते सोने की लोकप्रियता बनी रहने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की पेशकश से छह करोड़ रुपये जुटाए गए।पिछले महीने के 88.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 657.4 करोड़ रुपये हो गया।उच्च मुद्रास्फीति के बीच निवेश के लिए सोना एक सुरक्षित विकल्प है।

Gold ETF 2024: सोने में निवेश को लेकर आकर्षण बना हुआ है। इसका पता इस बात से चलता है कि गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में जनवरी में 657 करोड़ रुपये निवेश किए गए, जो इससे पिछले महीने की तुलना में सात गुना है। उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और अमेरिका में उच्च मुद्रास्फीति के बीच निवेश के लिए सोना एक सुरक्षित विकल्प है। उद्योग संगठन के आंकड़ों से पता चलता है कि इस निवेश के साथ जनवरी के अंत तक गोल्ड फंड की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 1.6 प्रतिशत बढ़कर 27,778 करोड़ रुपये हो गई। यह राशि दिसंबर 2023 के अंत में 27,336 करोड़ रुपये थी। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश इससे पिछले महीने के 88.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 657.4 करोड़ रुपये हो गया। टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की पेशकश से छह करोड़ रुपये जुटाए गए।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के विश्लेषक मेल्विन सैंटारिटा ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी मुद्रास्फीति के उच्च स्तर के चलते सोने की लोकप्रियता बनी रहने की उम्मीद है। गोल्ड ईटीएफ के तहत घरेलू भौतिक सोने की कीमत पर नजर रखी जाती है। इसमें किया गया निवेश सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं। इस कोष के अंतर्गत जुटायी गयी राशि सर्राफा में निवेश की जाती है। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स