लाइव न्यूज़ :

सोना 1.30 लाख रुपये के पार, सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 19:16 IST

‘धनतेरस’ से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की भारी त्योहारी खरीदारी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,850 रुपये मजबूत होकर पहली बार 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं।

Open in App

‘धनतेरस’ से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की भारी त्योहारी खरीदारी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,850 रुपये मजबूत होकर पहली बार 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछली सत्र में यह 1,27,950 रुपये पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 6,000 रुपये के उछाल के साथ 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो लगातार पांचवें दिन की बढ़त है। पिछले बाजार सत्र में यह 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में तेज वृद्धि का श्रेय त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की निरंतर मांग और साथ ही मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी को भी दिया, जो 12 पैसे गिरकर 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया, लेकिन ऊंचा बना रहा। दिन में पहले 4,179.71 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद, यह 0.72 प्रतिशत बढ़कर 4,140.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हाजिर चांदी भी 53.54 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद नीचे आई और 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.36 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स