लाइव न्यूज़ :

Gold Silver Price: सोना की कीमत 100920 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 19:55 IST

Gold and Silver Price Today in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

Open in App

Gold and Silver Price Today in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव के मुकाबले 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने में स्थिरता रही, पिछले शुक्रवार को अमेरिका-रूस बैठक में यूक्रेन मामले में कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकला।

हालांकि बातचीत का रुख सकारात्मक रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, क्योंकि शांति की दिशा में कोई भी प्रगति सोने पर दबाव डाल सकती है, जबकि समाधान में लंबे समय तक देरी से कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है।’’ हालांकि, सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। पिछले कारोबार में यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पर रही थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,349.29 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत बढ़कर 38.14 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे ब्याज दरों को उनके मौजूदा स्तर पर बनाए रखने के फैसले के लिए आगे के लिए कुछ संकेत मिल सकते हैं।’’ 

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स