लाइव न्यूज़ :

शादी के सीजन में बढ़ने लगे सोना-चांदी के दाम, खरीदारों की ढीली होगी जेब

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:34 IST

कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में तेजी के बीच घरेलू हाजिर बाजार में शादी ब्याह की मांग की पूर्ति के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने को मजबूती मिली है। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैलः वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग जारी रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 250 रुपये की तेजी के साथ 32,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की बढ़ी मांग से चांदी 1,030 रुपये उछलकर 41 हजार रुपये के स्तर के पार 41,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में तेजी के बीच घरेलू हाजिर बाजार में शादी-ब्याह की मांग की पूर्ति के लिए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने को मजबूती मिली है। 

वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.23 प्रतिशत चढ़कर 1,352.30 डॉलर प्रति औंस पर तथा चांदी 0.35 प्रतिशत मजबूत होकर 17.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। 

निर्यातकों ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर रहने से आयात महंगा हुआ है। इसके कारण भी इनके भाव बढ़े हैं। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये की मजबूती के साथ क्रमश : 32,630 रुपये और 32,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले दो सत्रों में यह 380 रुपये मजबूत हुआ है। 

आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही। चांदी हाजिर 1,030 रुपये की छलांग लगाकर 41,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 960 रुपये मजबूत होकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। 

चांदी सिक्का एक हजार रुपये की तेजी के साथ लिवाल 76 हजार रुपये और बिकवाल 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहा। 

टॅग्स :सोना दाम बढ़ोत्तरीचाँदी दाम बढ़ोत्तरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम