लाइव न्यूज़ :

जीएमआर हवाई अड्डों के विस्तार, विकास पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है

By भाषा | Updated: August 20, 2021 11:29 IST

Open in App

: जीएमआर समूह के अध्यक्ष जीएम राव ने कहा कि कंपनी मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार और नए एयरोड्रोम विकसित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। उन्होंने समूह की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हवाई अड्डे का विकास और निर्माण: जीएमआर समूह ने विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मानक स्थापित किए हैं... आपकी कंपनी इस समय मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार और नए हवाई अड्डे विकसित करने के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।’’ जीएमआर के हवाई अड्डा कारोबार में चार हवाई अड्डे परिचालन में हैं - इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली), राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (हैदराबाद), कर्नाटक में बीदर हवाई अड्डा और फिलीपींस में मैक्टन सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। इसके अलावा गोवा के मोपा और ग्रीस में क्रेते अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे निर्माणाधीन हैं। समूह ने जून 2020 में आंध्र प्रदेश में एक ग्रीनफील्ड भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इस समय दिल्ली हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। राव ने कहा कि चरण 3ए के विस्तार को अब जून 2023 तक पूरा करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?