लाइव न्यूज़ :

जीएमआर को यूडीएफ बढ़ाने की अनुमति, हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान होगी महंगी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:27 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अक्टूबर हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अप्रैल 2022 से क्रमिक रूप से उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) बढ़ाने की इजाजत दी है।

जीएमआर यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन करती है।

जीएचआईएएल के एक प्रस्ताव पर एईआरए ने तीसरी नियंत्रण अवधि (अप्रैल 2021 से मार्च 2026) के लिए टैरिफ संशोधन पर ये आदेश जारी किए, जिसे उसकी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

नियामक के आदेश के अनुसार हवाईअड्डा संचालक को एक अप्रैल 2022 से घरेलू यात्रियों के लिए यूडीएफ को मौजूदा 281 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये करने और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 393 रुपये से 700 रुपये करने की अनुमति दी गई है।

इसी तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुल्क को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाकर क्रमश: 750 रुपये और 1500 रुपये कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स