लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में अगले साल होगा वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:31 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अगले वर्ष जनवरी में वैश्विक निवेशक सम्मेलन "इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़" का आयोजन करने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राजधानी रायपुर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन- "इन्वेस्टगढ़ छत्तीसगढ़" का आयोजन 27 जनवरी से एक फरवरी 2022 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बृहस्पतिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री इन्वेस्टगढ़-छत्तीसगढ़ का लोगो और वेबसाइट भी जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 और 2020-21 में राज्य में नए उद्योगों की स्थापना के लिए 132 एमओयू किए गए हैं, जिसमें 58 हजार 950 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 78 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य में इस अवधि में 1564 नयी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBI कोर्ट ने 2017 के छत्तीसगढ़ सेक्स CD मामले में भूपेश बघेल को बरी करने का फैसला पलटा

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

कारोबारतेल का लालच और बैंकों का जाल: अमेजन को कौन कर रहा बर्बाद? 

भारतBhupesh Baghel ED Action: 5 दिन की हिरासत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य, धन शोधन मामले में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?