लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी को 3 दिन में 34 अरब डॉलर का घाटा, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से हुए बाहर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2023 10:55 IST

84.4 बिलियन डॉलर की वर्तमान संपत्ति के साथ अडानी अब प्रतिद्वंद्वी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से सिर्फ एक स्थान ऊपर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर भारतीय टाइकून गौतम अडानी चौथे स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं।केवल तीन दिनों में उन्हें 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। 

नई दिल्ली: गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। यदि उनके समूह में शेयरों में गिरावट जारी रही तो जल्द ही उन्हें जल्द ही एशिया के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में प्रतिस्थापित किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर भारतीय टाइकून गौतम अडानी चौथे स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। केवल तीन दिनों में उन्हें 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। 

84.4 बिलियन डॉलर की वर्तमान संपत्ति के साथ अडानी अब प्रतिद्वंद्वी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से सिर्फ एक स्थान ऊपर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तीन दिनों की बिकवाली में गिरावट आई है। बता दें कि  हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

वहीं, समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के इन आरोपों के जवाब में रविवार शाम को 413 पृष्ठों का 'स्पष्टीकरण' जारी किया था। इसमें सारे आरोपों को नकारते हुए कहा गया था कि हिंडनबर्ग ने न सिर्फ एक कंपनी समूह बल्कि भारत पर भी सोचा-समझा हमला किया है। मालूम हो, अरबपतियों के सूचकांक में अडानी अब मैक्सिको के कार्लोस स्लिम, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर से नीचे हैं। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम