लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2021 16:29 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सालाना आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की 14.3 बिलियन डॉलर की तुलना में अपनी संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर जोड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसालाना आधार पर अडानी ने अपनी संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर जोड़े जबकि अंबानी अपनी संपत्ति में 14.3 बिलियन डॉलर ही जोड़ सके

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्सपर्ट के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर बने हैं। जानकारों के मुताबिक अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन जैसी अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक मार्केट में आसमान छू रही हैं। 

सालाना आधार पर अडानी ने अपनी संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर जोड़े 

सालाना आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की 14.3 बिलियन डॉलर की तुलना में अपनी संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। इन दोनों बिलेनियर्स में एशिया का सबसे अमीर इंसान बनने की होड़ रहती है। हालांकि इस बार इस प्रतिस्पर्धा में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को मात देने में सफल रहे। ब्लूमबर्ग के डेटा अनुसार, इससे पहले अडानी 88.8 बिलियन डॉलर के साथ मुकेश अंबानी (91 बिलियन डॉलर) की संपत्ति से पीछे थे।

शेयर मार्केट में दबाव में दिखे आरआईएल के शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की कंपनी के शेयर पिछले ओ2सी डील रद्द होने के बाद दवाब में दिख रही है। जिसके चलते वे लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं शेयर मार्केट में अडानी समूह के शेयर तेजी दिखा रहे हैं। अडानी इंटरप्राइजेस में 2.9 फीसदी की वृद्धि दिखी। वहीं अडानी पोर्ट 4.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही अडानी ट्रासमिशन, अडानी पॉवर में क्रमश: 0.50 और 0.33 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 

अडानी की संपत्ति में हुई 1808 प्रतिशत की वृद्धि

इस प्रकार पिछले 20 महीनों में गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 1808 प्रतिशत यानी 83.89 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की वृद्धि देखी गई। इसी अवधि में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 250 फीसदी यानी 54.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। 

टॅग्स :गौतम अदाणीमुकेश अंबानीReliance Industries LimitedAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम