लाइव न्यूज़ :

24 घंटे में गौतम अडानी को 3.19 अरब डालर का नुकसान, अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से आगे हैं मुकेश अंबानी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 15, 2023 20:29 IST

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी 78.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 12वें नंबर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 71.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें नंबर पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटे में गौतम अडानी की संपत्ति 3.19 अरब डालर घटीदुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में गौतम अडानी 22वें नंबर पर अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से आगे हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बड़ा नुकसान झेलने वाले अडानी समूह की स्थिति अब लगातार सुधरती जा रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी की नेट वर्थ 3.19 अरब डालर घटी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी की गई दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी अब 22वें नंबर पर हैं।

फिलहाल गौतम अडानी की कुल संपत्ति 53.8 अरब डॉलर है। कुछ दिन पहले ही कारोबार में नुकसान झेल रहे गौतम अडानी 33वें नंबर पर थे। उनकी कई कंपनियों के शेयरों के भाव में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि हाल ही में अडानी समूह मे अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने बड़ा निवेश किया है। इस निवेश की जानकारी अडानी समूह की तरफ से ही दी गई। बताया गया है कि अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह की चार कंपनियों में 1.87 अरब डॉलर का निवेश किया है। अडानी समूह की वित्तिय सेहत में सुधार के पीछे विदेशी कंपनियों का समूह में एक बार फिर से भरोसा जताना माना जा रहा है। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी 78.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 12वें नंबर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 71.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें नंबर पर हैं।  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा फ्रांस बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास है। उनकी कुल संपत्ति 186 डॉलर है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क 171 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि बता दें कि वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि  अडानी समूह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक टैक्स हेवन देशों में  अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनिया मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर शेयरों को गिरवी रखकर कर्ज लिया गया। इस रिपोर्ट के आते ही भारतीय शेयर मार्केट में भूचाल आ गया और अडानी समूह के शेयर लुढ़क कर काफी नीचे आ गए। हालांकि अडानी समूह अब इस संकट से उबरता हुआ नजर आ रहा है। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesमुकेश अंबानीमार्क जकरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम