लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन योजना के लिए रूपरेखा प्रदान करेगी गतिशक्ति योजना: गडकरी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:17 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) कार्यक्रम के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगी और लॉजिस्टिक संबंधी लागत में कटौती तथा आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करके भारतीय उत्पादों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाएगी। उन्होंने अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (एमचैम) की 29वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए अमेरिका के बीमा और पेंशन कोष से भारत के सड़क क्षेत्र में निवेश करने का भी आह्वान किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, "हमारी सरकार जल्द ही भारत में समग्र और एकीकृत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू करेगी।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान गतिशक्ति योजना की घोषणा की थी। यह पहल इसी महीने शुरू होने वाली है। गडकरी ने कहा, "गतिशक्ति मास्टर प्लान एनआईपी कार्यक्रम के लिए रूपरेखा प्रदान करेगा और इसका उद्देश्य लॉजिस्टिक संबंधी लागत में कटौती और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करके भारतीय उत्पादों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना है।"मंत्री के अनुसार, भारत के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में बुनियादी ढांचे का विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा, "भारत की आपूर्ति श्रृंखला के बुनियादी ढांचे को गति मिल रही है। सरकार एनआईपी के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास में 1,400 अरब डालर का निवेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत