लाइव न्यूज़ :

गेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 1,487.33 करोड़ रुपये रहा।

प्रति शेयर लाभ 3.30 रुपये है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 1,250.65 करोड़ रुपये था जो प्रति शेयर 2.77 रुपये बना था।

कंपनी के अनुसार लाभ में वृद्धि का कारण पेट्रोरसायन क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन है। इससे गैस विपणन क्षेत्र में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई हो गयी।

कंपनी का पेट्रोरसायन कारोबार में कर पूर्व लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 434.08 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 8.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

हालांकि प्राकृतिक गैस विपणन बाजार को इस दौरान 73.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि एक साल पहले उसे इसी तिमाही में 466.52 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ हुआ था।

गेल का कारोबार आलोच्य तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 15,386 करोड़ रुपये रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान (अप्रैल-दिसंबर) में गेल का शुद्ध लाभ 2,983 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2019-20 की इसी अवधि में उसे 3,602 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी का कारोबार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान 41,057 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी अवधि में 54,021 करोड़ रुपये था। गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा कि इस साल कंपनी ने 450 किलो मीटर लंबी कोच्ची-मंगलूर तथा 348 किलो मीटर लंबी दोभी-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन चालू की। इससे न केवल कंपनी के ग्राहक बढ़ेगे बल्कि गैस का खुदरा और पारेषण कारोबार भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम