लाइव न्यूज़ :

अधिग्रहण के जरिये नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी गेल

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:08 IST

Open in App

देश की प्रमुख गैस कंपनी गेल हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने अधिग्रहण के जरिये अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने कहा, ‘‘स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल के तहत गेल उपभोग केंद्रों को गैस स्रोतों से जोड़ने के लिए पाइपलाइन ढांचा लगा रही है। साथ ही कंपनी अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार भी कर रही है।’’ कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में जैन ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में हाल के वर्षों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अब दुनिया एक सतत ऊर्जा भविष्य की ओर रुख कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्वच्छ ऊर्जा मिश्रण को पूरा करने के लिए सरकार प्राकृतिक गैस क्षेत्र के विस्तार पर जोर दे रही है, जिससे गैस-आधारित अर्थव्यवस्था को हासिल किया जा सके। इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा की वृद्धि पर भी जोर दिया जा रहा है। एक प्रमुख एकीकृत ऊर्जा कंपनी के रूप में गेल इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गेल के प्रमुख ने कहा कि कंपनी 6,000 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछा रही है। इसमें नागपुर के रास्ते मुंबई से झारसुगुड़ा, ओडिशा की पाइपलाइन शामिल है। अभी गेल का प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का नेटवर्क 13,700 किलोमीटर का है। उन्होंने कहा, ‘‘गेल भविष्य की वृद्धि की संभावना के आधार पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में चुनिंदा तरीके से निवेश करेगी।’’ जैन ने कहा कि कंपनी बोली प्रक्रिया तथा विलय एवं अधिग्रहण के जरिये अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को मौजूदा के 130 मेगावॉट से आगे बढ़ाने के लिए अवसरों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी एथनॉल और हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में भी उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने इसका और ब्योरा नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?