लाइव न्यूज़ :

G20 Summit 2023: फ्रेंच में ‘बिएनवेन्यू’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ तक कई भाषाओं में जी20 प्रतिनिधियों का होगा स्वागत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2023 19:29 IST

G20 Summit 2023: ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ हॉल नंबर 14 पर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल कार्यालयों में सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं में स्वागत मुद्रित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे जर्मन में ‘विलकोमेन’ से लेकर इंडोनेशियाई में ‘सेलामत डेटांग’ और स्पेनिश में ‘बिएनवेनिडो’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ लिखे गए हैं।सुविधाओं की झलकियां साझा कीं, जो प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के लिए बनाई गई हैं।जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए समर्पित कार्यालय स्थानों की एक झलक भी दिखाई।

G20 Summit 2023: जी20 प्रतिनिधियों और अन्य अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को यहां शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रतिनिधिमंडल केंद्र में प्रवेश करने पर फ्रेंच में ‘बिएनवेन्यू’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ तक कई भाषाओं में स्वागत किया जाएगा।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ हॉल नंबर 14 पर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल कार्यालयों में सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं में स्वागत मुद्रित किया गया है। रंग-बिरंगी पृष्ठभूमि में जर्मन में ‘विलकोमेन’ से लेकर इंडोनेशियाई में ‘सेलामत डेटांग’ और स्पेनिश में ‘बिएनवेनिडो’ से लेकर तुर्की में ‘होसगेल्डिनिज’ लिखे गए हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर बृहस्पतिवार देर रात एक पोस्ट में जी20 इंडिया ने भारत मंडपम के एक वीडियो में ‘आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन’, ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ और अन्य सुविधाओं की झलकियां साझा कीं, जो प्रतिनिधियों और अन्य लोगों के लिए बनाई गई हैं।

एक लघु वीडियो में जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक सामान्य विशाल लाउंज क्षेत्र के अलावा, सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के लिए समर्पित कार्यालय स्थानों की एक झलक भी दिखाई। वीडियो में स्वागत पृष्ठभूमि भी दिखाई गई।

बांग्ला से लेकर जर्मन और रूसी से लेकर मैंडरिन तक में अभिवादन, सभी जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के झंडों के सामने विशाल पृष्ठभूमि भारत की जी20 की अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’- एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य की तस्वीर पेश करती है।

वीडियो में श्रृंगला ने कहा कि सभी जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की भाषाओं को स्वागत पृष्ठभूमि में शामिल किया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को परिसर के हॉल नंबर 3 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ में होगा।

टॅग्स :जी20दिल्लीनरेंद्र मोदीजो बाइडनव्लादिमीर पुतिनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम