लाइव न्यूज़ :

ब्रांड गतिविधियों में ‘डिजिटल’ को प्राथमिकता देने पर ध्यान देगी फ्यूचर कंज्यूमर

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:49 IST

Open in App

फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी के कारण उपभोक्ताओं के ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुख करने का चलन लंबे समय तक कायम रहेगा। इसी के मद्देनजर कंपनी अपनी सभी कारोबार और ब्रांड गतिविधियों को डिजिटल रूप देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एफसीएल ने रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2020-21 एक अभूतपूर्व वर्ष रहा है, जिसमें कोविड-19 ने पूरी दुनिया में एक ठहराव ला दिया... और मार्च 2021 में शुरू हुई कोविड-19 की दूसरी लहर ने एक बार फिर साल के अंत को महत्वपूर्ण बाधाओं से भर दिया है। कंपनी ने कहा, "इस अवधि में जहां ऑफलाइन खुदरा बिक्री में कमी आई, भारत के लोगों ने उपभोग का एक नया तरीका अपनाया गया, जिसमें ई-कॉमर्स लगातार दैनिक खरीदारी का एक अभिन्न हिस्सा बना।" कंपनी ने कहा कि उसका मानना है कि इस दौरान बनी खरीदारी की आदतें लंबी अवधि में भी बनी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी