लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: ईंधन के दाम फिर बढ़े, मुंबई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल

By भाषा | Updated: May 16, 2021 12:12 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल के दाम में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.88 रुपये और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटरपेट्रोल की कीमत में 24 पैसे जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी हैराजस्थान के श्री गंगानर जिले में पेट्रोल सबसे महंगी 103.52 रुपये लीटर

नयी दिल्ली: ईंधन में दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल के मूल्य में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इस वृद्धि के साथ देश के विभिन्न भागों में पेट्रोल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह 99 रुपये लीटर के लगभग चला गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार इस वृद्धि के साथ दिल्ली में पेट्रोल 92.58 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 83.22 रुपये लीटर हो गयी है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में दर पहले ही 100 रुपये के ऊपर निकल गयी थी। ताजा वृद्धि के बाद मुंबई में भी ईंधन की कीमत उसी ओर बढ़ी है। मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.88 रुपये लीटर और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

ईंधन के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं। इसका कारण वैट (मूल्य वर्द्धित कर) जैसे स्थानीय कर और माल ढुलाई शुल्क में अंतर है।

चार मई से ईंधन के दाम में यह लगातार नौंवी बार वृद्धि है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण लगातार 18 दिनों तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

राजस्थान के श्री गंगानर जिले में पेट्रोल सबसे महंगी 103.52 रुपये लीटर जबकि डीजल 95.99 रुपये प्रति लीटर है।

नौ बार की वृद्धि में पेट्रोल जहां 2.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं डीजल के दाम 2.49 रुपये प्रति लीटर बढ़े है। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में वृद्धि की प्रवृत्ति से घरेलू बाजार में दाम बढ़े हैं।

पेट्रोल के खुदरा बिक्री मूल्य में केंद्रीय और राज्य करों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत जबकि डीजल के मामले में 54 प्रतिशत से अधिक है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है।

 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?