लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए अपने शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2020 06:34 IST

अगस्त में अभी तक बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसी, जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्दे पेट्रोल (Petrol) के दाम में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम 5 पैसे प्रति लीटर बीते 29 जून को बढ़े थे।डीजल (Diesel) की कीमत में 25 और 26 जुलाई को आखिरी बार उछाल देखा गया था।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आज लगातार 14वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अगस्त महीने के शुरुआत से ही घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। शुक्रवार (14 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.05 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम 5 पैसे प्रति लीटर बीते 29 जून को बढ़े थे। 

वहीं शुक्रवार (14 अगस्त) को दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है। जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे। डीजल की कीमत में 25 और 26 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (14 अगस्त, 2020)आगरा- 80.84 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 77.93 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 81.10 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 88.36 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 83.11 रुपये/लीटरभोपाल- 88.11 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 81.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 77.44 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (14 अगस्त, 2020)आगरा- 73.51 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.11 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.86 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 81.28 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.88 रुपये/लीटरभोपाल- 81.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 80.03 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.21 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम