लाइव न्यूज़ :

ATM से पैसे निकालने के लिए इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन तक, 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बैंकिंग नियम; जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2025 13:13 IST

1 July ATM Rules Change: देश के बड़े निजी और सरकारी बैंकों ने मई और जून 2025 में एटीएम से पैसे निकालने, कैश जमा करने और अन्य बैंकिंग सेवा शुल्क में बढ़ोतरी की है।

Open in App

1 July ATM Rules Change: जून 2025 का महीना खत्म होने के साथ ही नए महीने जुलाई में कई नियम बदलने वाले हैं। बैंकिंग सिस्टम में एटीएम इस्तेमाल करने और कद निकासी, आईएमपीएस और डिमांड ड्राफ्ट जैसे नियमों में बदलाव होने वाला है। कई प्राइवेट बैंक जुलाई में इसके चार्ज को बढ़ा रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और फेडरल बैंक जैसे बैंकों ने एटीएम ट्रांजैक्शन, नकद जमा, नकद निकासी, आईएमपीएस और डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जैसी अपनी सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज

आईसीआईसीआई बैंक समेत निजी क्षेत्र के बैंक ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से एटीएम निकासी, नकद जमा, आईएमपीएस और डिमांड ड्राफ्ट के लिए चार्ज बढ़ जाएगा। मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक महीने में पहले 3 लेनदेन चार्ज फ्री होंगे। इसके बाद, प्रति वित्तीय लेनदेन 21 रुपये (माल और सेवा कर को छोड़कर) और प्रति गैर वित्तीय लेनदेन 8.50 रुपये (माल और सेवा कर को छोड़कर) लगेंगे।

इंटरनेशनल एटीएम ट्रांजैक्शन

भारत के बाहर एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों से प्रति लेनदेन 125 रुपये और 3.5% मुद्रा रूपांतरण लागत ली जाएगी। ग्राहकों को अब गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को इस तरह के शुल्क से छूट दी गई है। डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)/पे ऑर्डर (पीओ) – नकद, चेक या ट्रांसफर के बदले जारी किया जाता है।

लॉकर चार्ज और जुर्माना

लॉकरों के लिए संशोधित किराया और देर से भुगतान पर जुर्माना बढ़ा दिया गया है।

बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते शुल्क को देखते हुए अब ग्राहकों को ज़्यादा सतर्क रहना होगा। लेनदेन लागत से बचने के लिए डिजिटल भुगतान और यूपीआई का ज़्यादा इस्तेमाल करें।

टॅग्स :एटीएम कार्डBankभारतमनीHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है