लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेंपलटन की छह बंद योजनाओं को मिले 15,776 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को कहा कि उसकी छह योजनाओं को अप्रैल, 2020 में बंद होने के बाद से परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान से 15,776 करोड़ रुपये मिले हैं।

फंड हाउस ने 23 अप्रैल को छह ऋण या बांड म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था। इसके लिये बांड बाजार में तरलता की कमी तथा लोगों द्वारा निकासी के दबाव का हवाला दिया गया था।

ये योजनाएं ‘फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपर्चुनिटीज फंड’ हैं। इनके अंदर अनुमानित 25 हजार करोड़ रुपये की प्रबंधित संपत्तियां थीं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘छह योजनाओं को 31 मार्च, 2021 तक कुल 15,776 करोड़ रुपये का नकदी प्रवाह मिला है।’’

इस साल 31 मार्च को समाप्त हुए पखवाड़े में इन योजनाओं को 505 करोड़ रुपये मिले हैं।

फंड हाउस ने कहा कि फ्रैंकलिन इंडिया इनकम ऑपर्चुनिटीज फंड ने अपने सभी बकाया उधारी को चुका दिया है। इस तरह अब सभी छह योजनाएं नकदी के हिसाब से सकारात्मक हो गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम