लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने नवंबर के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों से 949 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों से 949 करोड़ रुपये की निकासी की है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 12 नवंबर के दौरान शेयरों से 4,694 करोड़ रुपये निकाले। वहीं इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में 3,745 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 949 करोड़ रुपये रही।

अक्टूबर में एफपीआई ने 12,437 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक, प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एफपीआई भारतीय शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन से चिंतित हैं। शेयर बाजार इस समय अपने सर्वकालिक उच्चस्तर के पास हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से एफपीआई मुनाफा काट रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह के प्रवाह के रुख से यह संकेत मिलता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीतिक दबाव तथा कुछ विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती भी चिंता का विषय है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एफपीआई मूल्यांकन की चिंता की वजह से बाहर निकल रहे हैं। यह महत्वपूर्ण बात यह है कि पुराने परिदृश्य में एफपीआई ‘स्मार्ट मनी’ के साथ बाजार की दिशा तय करते थे। अभी यह रुख बदल गया है। हम अनिश्चितता के दौर में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम