लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने वित्तमंत्री से बैठक में अधिशेष हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 10, 2019 04:49 IST

 पूंजी बाजार के भागीदारों तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और निवेशकों का मनोबल बढ़ाने के लिये उनके सामने कुछ मांगें रखीं।

Open in App

 पूंजी बाजार के भागीदारों तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और निवेशकों का मनोबल बढ़ाने के लिये उनके सामने कुछ मांगें रखीं। सूत्रों ने कहा इन मांगों में एफपीआई पर कर-अधिभार में वृद्धि वापस लिए जाने , लाभांश वितरण कर की समीक्षा करने तथा दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर कर (एलटीसीजी) में कमी करने जैसी कई मांगें में शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री ने उन्हें ध्यान से सुना लेकिन इन विषयों पर कोई ठोस वादा करने से अपने आप को रोका । वित्त मंत्री निवेश बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपाय तय करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रही है। यह बैठक इसी सिलसिले में थी। उद्योग जगत तथा आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि की ओर से शेयरों में निवेश का बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया। बैठक में एलटीसीजी को हटाने या कम से कम घटाने की मांग की गयी।

भागीदारों ने एफपीआर्इ के लिये मौजूदा केवाईसी प्रावधानों को लेकर आपत्ति दर्ज की और कारोबार सुगम बनाने के तहत इसे आसान करने की मांग की। उन्होंने मसाला बांड (विदेशों में जारी रुपया अंकित बांड) से विथहोल्डिंग कर हटाने की भी मांग की।

बैठक में गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, ब्लैकरॉक, सीएलएसए, बार्कलेज और जेपी मॉर्गन जैसे एफपीआई ने भाग लिया। एनएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक विक्रम लिमये ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्री ने ‘बहुत गौर से बातें सुनीं। हालांकि लिमये ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम