लाइव न्यूज़ :

FPI 2024: शेयर बाजार से 24700 करोड़ रुपये निकाले, बॉन्ड बाजार में 17120 करोड़ निवेश, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2024 11:36 IST

FPI 2024:बॉन्ड बाजार में 17,120 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अबतक (25 जनवरी तक) भारतीय शेयरों से शुद्ध रूप से 24,734 करोड़ रुपये निकाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में बॉन्ड पर बढ़ता प्रतिफल चिंता का विषय है।हाल के दिनों में एफपीआई भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं।अब 10-साल के बॉन्ड पर प्रतिफल फिर 4.18 प्रतिशत पर आ गया है।

FPI 2024: अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 24,700 करोड़ रुपये निकाले हैं। दूसरी ओर ऋण या बॉन्ड बाजार को लेकर उनका उत्साह बना हुआ है। इस अवधि में उन्होंने बॉन्ड बाजार में 17,120 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अबतक (25 जनवरी तक) भारतीय शेयरों से शुद्ध रूप से 24,734 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले पूरे दिसंबर में एफपीआई ने 66,134 करोड़ रुपये और नवंबर में 9,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिका में बॉन्ड पर बढ़ता प्रतिफल चिंता का विषय है।

इसकी वजह से हाल के दिनों में एफपीआई भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, अब 10-साल के बॉन्ड पर प्रतिफल फिर 4.18 प्रतिशत पर आ गया है। इससे संकेत मिलता है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती 2024 की दूसरी छमाही में ही होगी। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई ने नए साल की शुरुआत सतर्क रुख के साथ की और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भारतीय बाजार में मुनाफा काटा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ब्याज दर परिदृश्य पर अनिश्चितता की वजह से भी वे किनारे पर हैं और भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश के संबंध में कोई निर्णय लेने से पहले और संकेतकों का इंतजार कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दिसंबर में बॉन्ड बाजार में 18,302 करोड़ रुपये, नवंबर में 14,860 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 6,381 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। कुल मिलाकर, 2023 में एफपीआई ने शेयरों में 1.71 लाख करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार में 68,663 करोड़ रुपये डाले थे। इस तरह पूंजी बाजार में उनका कुल निवेश 2.4 लाख करोड़ रुपये रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम