लाइव न्यूज़ :

रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल लाहोटी को नियुक्त किया गया ट्राई का अध्यक्ष

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2024 15:21 IST

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी को कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए ट्राई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैपूर्व अध्यक्ष पीडी वाघेला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ट्राई में शीर्ष पद खाली हो गया था

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लगभग चार महीने पहले पूर्व अध्यक्ष पीडी वाघेला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ट्राई में शीर्ष पद खाली हो गया था।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है, "कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी को कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए ट्राई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह इस पद पर अगले आदेश अथवा 65 वर्ष की आयु तक बने रहेंगे।“

इस बीच उद्योग जगत ने नए ट्राई प्रमुख की नियुक्ति का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि यह भारत के गतिशील दूरसंचार क्षेत्र के विकास और उन्नति का दौर होगा। उद्योग संगठन सीओएआई के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा, "हम आशावादी हैं कि भारत के गतिशील दूरसंचार क्षेत्र की वृद्धि और उन्नति को उनके समृद्ध अनुभव और मार्गदर्शन से नई गति मिलेगी और गहरा लाभ मिलेगा।"

कोचर ने कहा, "हम एक सशक्त और समावेशी डिजिटल भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उनके सक्षम मार्गदर्शन में ट्राई के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

टॅग्स :ट्राईRailways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?