लाइव न्यूज़ :

NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण और आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 21:33 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और पूर्व समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने क्रमश: छह मार्च और 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया।रामकृष्ण ने महत्वपूर्ण फैसलों में अपने पद का दुरुपयोग किया। प्रबंध निदेशक का सलाहकार करने के मामले में कंपनी संचालन में चूक का आरोप लगाया था।

नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘को-लोकेशन’ घोटाला मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और पूर्व समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

 

‘को-लोकेशन’ मामला शुल्क लेकर एक्सचेंज के सर्वर के पास कारोबारियों को कंप्यूटर लगाने की सुविधा देने और आंकड़े प्राप्त करने में गड़बड़ी से जुड़ा है। रामकृष्ण और सुब्रमण्यम दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों को सीबीआई ने क्रमश: छह मार्च और 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रामकृष्ण ने महत्वपूर्ण फैसलों में अपने पद का दुरुपयोग किया। इसमें उनपर अन्य आरोप भी लगाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर मुख्य रणनीतिक सलाहकार पद के लिये सुब्रमण्यम की नियुक्ति और बाद में उनके पदनाम में बदलाव कर समूह परिचालन अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक का सलाहकार करने के मामले में कंपनी संचालन में चूक का आरोप लगाया था।

रामकृष्ण ने नियामक के समक्ष कहा था कि ‘हिमालय में रहने वाले योगी’ उन्हें निर्णय लेने में मदद कर रहे थे। सीबीआई ने सेबी की ‘को-लोकेशन’ मामले में रिपोर्ट आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने कहा कि ‘योगी’ कोई और नहीं बल्कि सुब्रमण्यम है और रामकृष्ण के फैसलों से कथित रूप से उसे लाभ हुआ। 

टॅग्स :चित्रा रामकृष्णनेशनल स्टॉक एक्सचेंजमुंबईसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स