लाइव न्यूज़ :

फोर्ड 2022 तक 40 हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतारेगी

By IANS | Updated: January 15, 2018 18:01 IST

कंपनी की योजना है कि 2020 तक विश्वस्तर पर 16 इलेक्ट्रिक और 34 हाइब्रिड वाहन उतारे जाए। 

Open in App

अमेरिका की ऑटो जगत की दिग्गज कंपनी फोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों में भारी भरकम निवेश करने जा रही है और 2022 तक 40 हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में उतारेगी। डेट्रॉयट की कंपनी ने इससे पहले कहा था कि वह 2020 तक इलेक्ट्रिक उत्पादों में 4.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी लेकिन रविवार को कंपनी ने कहा कि उसनी निवेश की राशि बढ़ाकर 11 अरब डॉलर कर दी है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फोर्ड के हवाले से कहा, "11 अरब का मतलब समझ रहे हैं आप हम पूरी तरह से इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि सवाल सिर्फ यही है कि क्या ग्राहक उस वक्त उन्हें खरीदने के लिए होंगे। 

फोर्ड का विश्वास है कि जवाब सकरात्मक रहेगा। फोर्ड कार्यकारी के मुताबिक, कंपनी की योजना है कि 2020 तक विश्वस्तर पर 16 इलेक्ट्रिक और 34 हाइब्रिड वाहन उतारे जाए। 

उत्तरी अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो 2018 में फोर्ड ने घोषणा कि 2020 तक वह एक हाइब्रिड एफ-150 पिकअप का निर्माण करेगी, जो उनके सर्वाधिक बिकने वाला वाहन बनेगा। 

फोर्ड के वैश्विक बाजार के अध्यक्ष जिन फार्ले ने कहा, "हम यह दिखाना चाहते हैं कि कंपनी अपने सभी प्रतिष्ठित वाहनों का विद्युतीकरण कर रही है।"

टॅग्स :फोर्डबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम