लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारतीय अमीरों की लिस्ट, मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं काबिज

By भाषा | Updated: October 4, 2018 12:43 IST

फोर्ब्स इंडिया के भारतीय अमीरों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। उनकी संपत्ति दो अरब डॉलर बढ़कर 21 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है।

Open in App

नई दिल्ली, 04 अक्टूबरः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह जानकारी दी है। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय भी रहे हैं।

फोर्ब्स इंडिया के भारतीय अमीरों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। उनकी संपत्ति दो अरब डॉलर बढ़कर 21 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

हिंदुजा बंधु 18 अरब डॉलर तथा पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हैं। शीर्ष 10 अमीर भारतीयों में शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।

फोर्ब्स एशिया की संपादक (भारत) नाजनीन करमाली ने कहा, ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाये रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नये अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’ 

प्रतिशत के हिसाब से बायोटेक उद्यमी किरण मजुमदार-शॉ की संपत्ति सर्वाधिक बढ़ी है। उनकी संपत्ति 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। वह सूची में 39वें स्थान पर हैं। इस सूची में चार महिलाएं हैं।

फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गयी है।

टॅग्स :फोर्ब्समुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं कैवल्य वोहरा? ₹4,480 करोड़ की संपत्ति वाले जेनरेशन Z के दिग्गज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना