लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बाद पहली बार इस साल कर्मचारियों के सालाना वेतन में हो सकती है बढ़ोतरी, रिपोर्ट का दावा- 8.13 प्रतिशत तक बढ़ सकती है सैलेरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 17:43 IST

बता दिया जाय कि यह टीमलीज सर्विसेज की एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें 17 क्षेत्रों और नौ शहरों में 2,63,000 से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान को ध्यान में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल औसत वेतनवृद्धि के लगभग 8.13 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कोविड 19 से उभरने के बाद यह देखने को मिला है। सबसे अधिक वेतनवृद्धि में अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहर शामिल है।

मुंबई: देश के कोविड-19 महामारी से संबंधित बाधाओं से उबरने के साथ इस साल औसत वेतनवृद्धि लगभग 8.13 प्रतिशत रह सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। टीमलीज की वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ‘द जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर रिपोर्ट’ के अनुसार, पिछले दो वर्षों की मुकाबले इस साल लगभग सभी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के सालाना वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, वेतनवृद्धि सीमित ही रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में 17 क्षेत्रों की हुई है समीक्षा

इस रिपोर्ट में 17 क्षेत्रों की समीक्षा की गई है। इस समीक्षा में से 14 क्षेत्रों ने वेतन में 10 प्रतिशत से कम की वृद्धि की संभावना जताई गई है। वहीं औसत वेतनवृद्धि 8.13 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आपको बता दें कि यह टीमलीज सर्विसेज की एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें 17 क्षेत्रों और नौ शहरों में 2,63,000 से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान को ध्यान में रखा गया है। 

इन शहरों में सबसे अधिक वेतनवृद्धि हुई

रिपोर्ट के अनुसार, भौगोलिक आधार पर सबसे अधिक वेतनवृद्धि (12 प्रतिशत और उससे अधिक) देने वाले शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इसके अलावा वेतन में सालाना आधार पर सबसे अधिक वृद्धि (दस प्रतिशत से अधिक) ई-कॉमर्स और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में होने की संभावना है। 

अब वेतन कटौती का दौर हुआ समाप्त- टीमलीज सर्विसेज

टीमलीज सर्विसेज की सह-संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हालांकि, वेतन बढ़ोतरी अभी 10 प्रतिशत से कम है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब वेतन कटौती का दौर समाप्त हो गया है। पुनरुद्धार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मांग बढ़ने से वेतनवृद्धि कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की ओर है।’’

टॅग्स :सैलरीभारतCoronaकोविड-19 इंडियाबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी