लाइव न्यूज़ :

विषाक्त भोजन मामला: फॉक्सकॉन तमिलनाडु संयंत्र के प्रबंधन को बदलेगा, एप्पल ने इकाई को निगरानी में रखा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आईफोन बनाने वाली दिग्गज तकनीकी कंपनी एप्पल ने बुधवार को कहा कि उसने फॉक्सकॉन की तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर कारखान को निगरानी पर रखा है और भरोसा दिया कि इकाई को दोबारा खोलने से पहले सख्त मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

दूसरी ओर एप्पल के लिए आपूर्ति करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने कहा कि वह श्रीपेरुंबुदूर कारखाने के कर्मचारी निवास स्थल में हाल में बड़े पैमाने पर विषाक्त भोजन दिए जाने की घटना के बाद अपने स्थानीय प्रबंधन दल का पुनर्गठन कर रही है।

विषाक्त भोजन की घटना के बाद फॉक्सकॉन को कर्मचारियों के तीखे विरोध प्रदर्शन का समाना करना पड़ा और फिलहाल कारखाने में काम बंद है।

फॉक्सकॉन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सभी कर्मचारियों को भुगतान जारी रहेगा, जबकि कामकाज फिर से शुरू करने से पहले जरूरी सुधार किए जा रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद वह उन्हें मदद देना जारी रखेगी।

फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने बयान में कहा, ‘‘हम अपने स्थानीय प्रबंधन दल और अपनी प्रबंधन प्रणालियों का भी पुनर्गठन कर रहे हैं, ताकि जरूरी उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।’’

इस बीच एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा कि फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र को निगरानी में रखा गया है और कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि संयंत्र में दोबारा काम शुरू होने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए।

एप्पल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, ‘‘हम हालात की बारीकी से निगरानी जारी रखेंगे।’’

एप्पल ने सुरक्षा और आवास की स्थिति के बारे में विस्तृत मूल्यांकन के लिए स्वतंत्र निरीक्षकों को भेजा है।

जानकारों का कहना है कि इस संयंत्र को 30 दिसंबर के आसपास दोबारा चालू किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन एप्पल द्वारा इसे निगरानी में रखने का अर्थ है कि संचालन को फिर से शुरू करने में कुछ देरी हो सकती है।

फॉक्सकॉन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि इस संयंत्र में परिचालन कब फिर से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई