लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट पर हिंदी, अंग्रेजी में मौखिक निर्देश से कर सकेंगे किराना सामान की खरीदारी

By भाषा | Updated: June 10, 2020 05:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देवालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर मौखिक निर्देश देने की सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश देकर खरीदारी करने में आसानी होगी।

नयी दिल्ली: वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर मौखिक निर्देश देने की सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश देकर खरीदारी करने में आसानी होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस सेवा को अपने किराना मंच‘सुपरमार्ट’ पर शुरू किया है। इससे ग्राहक विभिन्न भाषाओं में मौखिक निर्देश देकर सामान को खोज और खरीद सकेंगे।

शुरुआत में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की प्रौद्योगिकी टीम ने कृत्रिम मेधा आधारित ‘वायस कमांड’ सुविधा विकसित की है। यह आवाज को पहचाने और भाषा को समझने में सक्षम है।

इसका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के मोबाइल एप पर किया जा सकेगा। कंपनी के मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी जनार्दन वेणुगोपाल ने कहा कि घरेलू ई-वाणिज्य कंपनी के तौर पर हम वीडियो और भारतीय भाषाओं को समझने वाली मौखिक निर्देश प्रणाली की देश की पहली नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी बना रहे हैं।

अगला लक्ष्य ई-वाणिज्य के लिए वॉयस क्षमताओें का और बेहतर करने की दिशा में होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की। यह प्रौद्योगिकी किराना से जुड़े विभिन्न सामानों के नाम पहचानने में सक्षम है।

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम