लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट-वालमार्ट में हुई डील, US की कंपनी खरीद रही है Flipkart का 77 फीसदी हिस्सा

By भाषा | Updated: May 9, 2018 17:41 IST

अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर (एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने की आज घोषणा की।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई: अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर ( एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने की आज घोषणा की। वालमार्ट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। 

इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है। वालमार्ट ने जारी बयान में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

फ्लिपकार्ट के सह - संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर 2007 में इसकी स्थापना की थी।

सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इंक में काम करते थे। उन्होंने किताबें बेचने से कंपनी की शुरुआत की थी।

सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) मासायोशी सन ने आज इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट भारत की ई - कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। 

सन ने तोक्यो में बताया कि इस सौदे के बारे में कल रात अंतिम करार हो गया। फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट को बेचने का फैसला किया गया है। सन की कंपनी की फ्लिपकार्ट में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

सूत्रों का कहना है कि इस सौदे की घोषणा आज हो सकती है। बताया जाता है कि फ्लिपकार्ट के कई प्रमुख निवेशक कंपनी में अपनी समूची हिस्सेदारी बेचेंगे। जापान का सॉफ्टबैंक समूह और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट दोनों फ्लिपकार्ट में अपनी समूची करीब 20-20 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचेंगे। 

सूत्रों ने कहा कि यदि सभी चीजें दुरुस्त रहती हैं तो वॉलमार्ट के पास फ्लिपकार्ट की 60 से 80 प्रतिशत हिस्सेदारी आ सकती है। इस लिहाज से कंपनी का मूल्यांकन 20 अरब डॉलर बैठेगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?