लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री से मिले फ्लिपकार्ट के सीईओ

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:31 IST

Open in App

फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।वित्त मंत्री के कार्यालय ने ट्विटर पर सीतारमण की कृष्णमूर्ति के साथ बैठक की एक तस्वीर साझा की।हालांकि, बैठक का विवरण साझा नहीं किया गया, पर सूत्रों का कहना है कि सीईओ ने वित्त मंत्री को देश के विभिन्न विक्रेताओं, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ कंपनी के जुड़ाव की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कृष्णमूर्ति ने ई-कॉमर्स कंपनी के मंच के जरिये शिल्पकारों और बुनकरों की अधिक खरीदारों तक पहुंच में मदद करने पर ध्यान देने का भी उल्लेख किया।इस बारे में फ्लिपकार्ट को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। समझा जाता है कि देशभर के तीन लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता फ्लिपकार्ट मार्किटप्लेस पर हैं। इसमें 60 प्रतिशत के करीब दूसरी श्रेणी और उससे भी निम्न श्रेणी वाले शहरों के विक्रेता हैं। फ्लिपकार्ट अपने थोक व्यवसाय और अंतिम छोर तक माल की सुपुर्दगी कार्यक्रम के तहत देश के 16 लाख से अधिक किराना दुकानदारों के साथ जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी