लाइव न्यूज़ :

आंकड़ा विश्लेशण परियोजना के लिये टीसीएस, विप्रो समेत पांच कंपनियां छांटी गयीं: सेबी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:36 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बाजार में भेदिया कारोबार जैसे गड़बड़ी की आशंका पर नजर रखने तथा लगाम लगाने के लिये आंकड़ा विश्लेषण परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस)और विप्रो समेत पांच कंपनियों के नाम छांटे हैं। छांटी गयी कंपनियों में कैपजेमिनी टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो इन्फोटेक तथा एनईसी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भी शामिल हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 31 अगस्त को एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि आगे की प्रक्रियाओं के लिये इन पांच कंपनियों को छांटा गया है। नियामक ने आंकड़ा विश्लेषण परियोजना के क्रियान्वयन तथा ‘डाटा मॉडल’ तैयार करने को लेकर जून में ‘प्रतिष्ठित और भरोसेमंद’ समाधान प्रदाताओं से रूचि पत्र आमंत्रित किये थे। सेबी का यह कदम प्रौद्योगिकी विकास के साथ बाजार में उत्पन्न चुनौतियों से निपटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?