लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2025 तक पहला वाहन, रेनो और निसान मोटर में साझेदारी, चेन्नई के पास ओरगडम में उत्पादन संयंत्र ने तोड़ रिकॉर्ड, 10 लाख का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 14:41 IST

रेनो और जापान की कंपनी निसान ने दो छोटी इलेक्ट्रिक कारों समेत छह नए उत्पाद लाने और यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर ओरगडम में संयुक्त संयंत्र को उन्नत करने के लिए निवेश करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त उद्यम में निसान की भागीदारी 51 प्रतिशत होगी जबकि 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रेनो के पास होगी।हम इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में उतर रहे हैं। चार मीटर से लंबे वाहन वाले खंड में भी उतर रहे हैं।

चेन्नईः फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता रेनो ने निसान मोटर के साथ साझेदारी में विकसित पहला वाहन वर्ष 2025 तक बाजार में उतारने की योजना बनाई है। कंपनी ने गत फरवरी में अपने साझेदार निसान के जरिये 5,300 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की थी।

इस साझेदारी के तहत रेनो और जापान की कंपनी निसान ने दो छोटी इलेक्ट्रिक कारों समेत छह नए उत्पाद लाने और यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर ओरगडम में संयुक्त संयंत्र को उन्नत करने के लिए निवेश करेंगी। इस संयुक्त उद्यम में निसान की भागीदारी 51 प्रतिशत होगी जबकि 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रेनो के पास होगी।

रेनो इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा, “हम इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में उतर रहे हैं। हम चार मीटर से लंबे वाहन वाले खंड में भी उतर रहे हैं। हमारे पास भारत में पहले से ही क्विड, काइगर और ट्राइबर जैसी कारें हैं।”

उन्होंने कहा, “रेनो के लिए वृद्धि का रुझान लगातार अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि नए उत्पादों के साथ हम (लाभ के मामले में) और अच्छा करेंगे।” ममिलापल्ले ने निसान के साथ साझेदारी में विकसित होने वाले मॉडल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नए उत्पाद के वर्ष 2025 में बाजार में आने की संभावना है और वह चार मीटर से लंबे वाहन खंड में होगा।

उन्होंने नए मॉडल के बारे में कोई ब्योरा देने से इनकार करते हुए कहा, "हम चार मॉडलों पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। हम अपने डीलर नेटवर्क को भी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।" भारत में कुल वाहन बिक्री पर ममिलापल्ले ने कहा कि रेनो ने घरेलू बाजार में पिछले वर्ष रिकॉर्ड 84,000 वाहन बेचे थे जबकि 28,000 वाहनों का निर्यात किया गया था।

उन्होंने कहा कि कंपनी के तमिलनाडु स्थित संयंत्र ने 10 लाख वाहनों के उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। रेनो इंडिया का तमिलनाडु में चेन्नई के पास ओरगडम में उत्पादन संयंत्र है। इसमें निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी उसकी साझेदार है। रेनो की उत्पादन क्षमता लगभग 4.80 लाख इकाई प्रतिवर्ष है। 

टॅग्स :Nissan Motor Indiaजापानफ़्रांसFrance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो