लाइव न्यूज़ :

1 अप्रैल से ये चीजें हो जाएंगीं महंगी, 2 दिन में नहीं खरीदीं तो बिगड़ जाएगा बजट, देखें पूरी लिस्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 29, 2018 13:16 IST

एक अप्रैल से घर के कामकाज में इस्तेमाल होने वाली चीजें, सिगरेट, कार और मोबाइल से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट भी महंगे होने वाले हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च: एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने वाला है। इस बार अप्रैल से नए टैक्स और नए फाइनेंशियल नियम की वजह से आपके बजट पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है। एक अप्रैल से घर के कामकाज में इस्तेमाल होने वाली चीजें, सिगरेट, कार और मोबाइल से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट भी महंगे होने वाले हैं। 

वित मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक 1 जनवरी को बजट पेश किया गया था। संसद में आम बजट 2018-19 पेश करते हुए जेटली ने कहा कि वे कस्टम ड्यूटी में कमी करने के सामान्य रास्ते से सोच समझ कर हट रहे हैं। उन्होंने कहा था कि फूड प्रोसेसिंग, वाहनों के स्पेयर पार्ट्स और फुटवियर जैसे क्षेत्रों में घरेलू प्रोडक्शन की व्यापक गुंजाइश को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। 

ये है महंगी होने वाली समानों की पूरी लिस्ट

- मोबाइल पार्ट्स, मोबाइल फोन एक्सेसरिज, चार्जर, एडॉप्टर, प्लास्टिक चार्जर, प्लास्टिक एडॉप्टर महंगे, स्मार्ट वॉच महंगी।

- सिगरेट, लाइटर, ऑरेंज फ्रूट जूस, क्रेनबेरी जूस महंगा।

- परफ्यूम और टॉयलेट पेपर, सिल्क फैब्रिक, फुटवियर भी महंगे।

- सनस्क्रीन, मेनी क्योर पेडीक्योर के सामान सहित मेकअप के सामान भी महंगे।

- मोटर कारों के पार्ट्स, मोटरसाइकिल, मोटर कार्स भी महंगे।

- डायमंड ज्वैलरी महंगी, एलसीडी, एलईडी, ओएलईडी टीवी, पार्ट्स, रिस्ट वॉच, पॉकेट वॉच, स्टॉप वॉच और अलॉर्म क्लाक भी महंगे। 

- फर्नीचर, लैंप, लाइटिंग फिटिंग, नेम प्लेट, रिस्ट वॉच, पॉकेट वॉच, स्टॉप वॉच और अलॉर्म क्लाक भी महंगा।

- सफोला ऑयल, कोकोनट ऑयल, रिफाइंड वेजिटेब ऑयल भी महंगा।

- कैंडल, पतंग, सनग्लासेज, मछली पकड़ने वाली रॉड, हुक, बटर फ्लाई नेट, बच्चों के खिलौने भी महंगे।

टॅग्स :महँगाईअरुण जेटलीबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती