लाइव न्यूज़ :

वित्त आयोग के चेयरमैन ने कहा, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी डीएफआई बनाया जाए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) के गठन की जोरदार शब्दों में वकालत की है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए 20,000 करोड़ रुपये के डीएफआई की तर्ज पर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी विकास वित्त संस्थान बनाया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि इससे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक-समान स्वास्थ्य देखभाल संहिता (एचसीसी) की भी जरूरत बताई।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से अखिल भारतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा की स्थापना की जानी चाहिए।

सिंह ने नैटहेल्थ के वार्षिक शिखर सम्मेलन को शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए विकास वित्त संस्थान की बेहद जरूरत है। बजट में निवेश को प्रोत्साहन के लिए 20,000 करोड़ रुपये के कोष के स्थापना की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य क्षेत्रों मसलन नाबार्ड (कृषि), एनएचबी (आवास) और टीएफसीआई (पर्यटन) की तरह ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए डीएफआई की जरूरत है।’’

वित्त आयोग के चेयरमैन ने कहा कि इस तरह की पहल से दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। इससे कोष का उचित इस्तेमाल भी सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने स्वास्थ्य बीमा प्रणाली को सर्वव्यापी बनाने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?