लाइव न्यूज़ :

Festive Season: पेट्रोल और डीजल की बिक्री में खासा उछाल, जानें अगस्त और सितंबर में क्या हाल रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2022 14:28 IST

Festive Season: पेट्रोलियम उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में पेट्रोल की बिक्री 13.2 प्रतिशत बढ़कर 26.5 लाख टन हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.4 लाख टन रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सितंबर 2020 की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 20.7 प्रतिशत अधिक रही है।अगस्त 2022 की तुलना में सितंबर में पेट्रोल की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। ईंधन डीजल की बिक्री में सितंबर 2022 के दौरान 22.6 प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।

Festive Season: सितंबर के महीने में आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने और त्योहारी मौसम करीब आने से मांग तेज होने से भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में खासा उछाल देखा गया।

पेट्रोलियम उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में पेट्रोल की बिक्री 13.2 प्रतिशत बढ़कर 26.5 लाख टन हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.4 लाख टन रही थी। वहीं कोविड महामारी से बुरी तरह प्रभावित सितंबर 2020 की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 20.7 प्रतिशत अधिक रही है।

हालांकि अगस्त 2022 की तुलना में सितंबर में पेट्रोल की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री में सितंबर 2022 के दौरान 22.6 प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने कुल 59.9 लाख टन डीजल की बिक्री हुई। वहीं कोविड-प्रभावित सितंबर 2020 की तुलना में डीजल बिक्री 23.7 प्रतिशत अधिक रही है।

अगस्त की तुलना में पिछले महीने डीजल की मांग में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। अगस्त में यह जुलाई की तुलना में पांच प्रतिशत गिर गई थी। उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश का मौसम खत्म हो जाने और कृषि गतिविधियों में तेजी आने से डीजल की मांग को समर्थन मिला।

इसके अलावा त्योहारों का मौसम करीब आने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई जिससे ईंधन की मांग बढ़ी। इसके पहले जुलाई और अगस्त के महीनों में मानसून के सक्रिय रहने से मांग कम रही और पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई थी।

हवाई परिवहन गतिविधियों के जोर पकड़ने से विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग भी एक साल पहले की तुलना में सितंबर में 41.7 प्रतिशत उछलकर 5.44 लाख टन हो गई। सितंबर 2020 की तुलना में यह वृद्धि 81.3 प्रतिशत रही है। इसी तरह रसोई गैस के रूप में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी की बिक्री भी पिछले महीने 5.4 प्रतिशत बढ़कर 24.8 लाख टन हो गई। सितंबर 2020 की तुलना में एलपीजी की बिक्री 9.3 प्रतिशत बढ़ी है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम