लाइव न्यूज़ :

फेडरल रिजर्व की बैठक, वृहद आंकड़ों, तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा : विश्लेषक

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह सोमवार को आने वाले वाहन बिक्री के आंकड़ों पर भी रहेगी।

बृहस्पतिवार को दिवाली लक्ष्मी पूजा और शुक्रवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘दिवाली त्योहार की वजह से इस सप्ताह सिर्फ तीन दिन बाजार में कारोबार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सप्ताह के दौरान अक्टूबर माह के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इसके अलावा फेडरल रिजर्व की बैठक से भी बाजार को दिशा मिलेगी।’’

बीते सप्ताह विदेशी कोषों की बिकवाली, कमजोर वैश्विक रुख तथा मिलेजुले तिमाही नतीजों से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के खुदरा शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘दिवाली की वजह से बाजार कम कारोबारी दिनों का होगा। त्योहारी सीजन के चलते इस समय बाजार मुनाफा काटने के मूड में है।’’

मीणा ने कहा कि सप्ताह की शुरुआत अक्टूबर महीने के वाहन बिक्री आंकड़ों से होगी। वाहन बिक्री आंकड़ों लेकर बाजार कोई बड़ी उम्मीद नहीं कर रहा। इसके अलावा बाजार की निगाह धनतेरस और दिवाली के मौके पर उपभोक्ता धारणा पर रहेगी।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी, आईआरसीटीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचपीसीएल, सन फार्मा, आयशर मोटर्स तथा एसबीआई के तिमाही नतीजे आने हैं।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘हालांकि, आगामी सप्ताह बाजार में सामान्य से कम दिन कारोबार होगा, लेकिन यह काफी घटनाक्रमों से भरा रहेगा। मुख्य रूप से बाजार की धारणा फेडरल रिजर्व की बैठक से तय होगी।’’

शाह ने कहा कि इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़े भी आने हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘त्योहारी सीजन के बावजूद सेमीकंडक्टर की कमी, ढुलाई भाड़े और जिंस कीमतों में वृद्धि से वाहन कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हो सकता है और बिक्री कमजोर रह सकती है।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,514.69 अंक या 2.49 प्रतिशत टूट गया।

इक्विटी99 के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख तथा विभिन्न क्षेत्रों में मुनाफावसूली से लघु अवधि में बाजार में मंदड़िया रुख रह सकता है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अगले सप्ताह विनिर्माण और सेवा पीएमआई के आंकड़े आने हैं। इन आंकड़ों से अक्टूबर में हुए आर्थिक पुनरुद्धार का संकेत मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम