लाइव न्यूज़ :

Fada 2023: दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत हो, ‘फाडा’ ने वित्त मंत्री, जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों से की अपील, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 19:02 IST

Fada 2023: वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने कहा कि वित्त मंत्री, जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों, वाहन क्षेत्र देखने वाले भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस बारे में अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिक्री में भारी गिरावट देखने वाले उद्योग को फिर खड़ा होने में मदद मिलेगी।अभूतपूर्व चुनौतियों से जूझ रहा दोपहिया उद्योग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की समग्र आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा। 

Fada 2023: वाहन डीलरों के निकाय ‘फाडा’ ने बृहस्पतिवार को दोपहिया वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है। फाडा का कहना है कि लाखों लोगों के लिए ‘आवश्यक’ खंड को ‘विलासिता’ की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए।

वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने कहा कि उसने वित्त मंत्री, जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों, वाहन क्षेत्र देखने वाले भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस बारे में अपील की है। फाडा ने बयान में कहा, “समय पर और निर्णायक हस्तक्षेप से दोपहिया वाहनों को अधिक किफायती बनाने के साथ मांग को पुनर्जीवित करने और पिछले कुछ वर्षों में बिक्री में भारी गिरावट देखने वाले उद्योग को फिर खड़ा होने में मदद मिलेगी।”

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, “बढ़ती मुद्रास्फीति, कड़े उत्सर्जन मानदंडों और कोविड-19 के बाद के प्रभावों जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों से जूझ रहा दोपहिया उद्योग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। अब जीएसटी परिषद के लिए दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर को कम करने का उपयुक्त समय है, जिससे उन्हें आम आदमी के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सके।” उन्होंने कहा कि कर कटौती से उद्योग को गति मिल सकेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की समग्र आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा। 

टॅग्स :जीएसटीNirmal SitharamanGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम