लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने भारत में क्रियेटर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर फेसबुक ने बृहस्पतिवार को भारत में अपना सबसे बड़ा क्रिएटर एजुकेशन एंड इनेबलमेंट प्रोग्राम शुरू किया, ताकि कंटेंट क्रियेटर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सीखने, कमाने और अपने समुदाय को आगे बढ़ाने का मौका मिल सके।

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोजेरी ने 'क्रिएटर डे इंडिया' के 2021 संस्करण में अपने संबोधन में कहा कि भारत फोटो शेयरिंग और छोटे वीडियो वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है।

उन्होंने कहा, "भारत पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते देशों में से एक है, यह इंस्टाग्राम पर हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक बन रहा है, जिस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं..... हम भारतीय क्रियेटर समुदाय की इंस्टाग्राम पर रचनात्मकता और गति को देखकर काफी उत्साहित हैं।"

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने कहा कि पिछले एक साल में पूरे भारत में सभी मंचों पर प्रतिभा और रचनात्मकता का विस्फोट हुआ है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस व्यवस्था में निवेश करना एवं उसकी मदद करना चाहती है और इसी सिलसिले में यह नया कार्यक्रम शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?