लाइव न्यूज़ :

फेसबुक 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए रिलायंस Jio में 43,574 करोड़ रुपये करेगा निवेश, जानें जकरबर्ग ने इस डील के बारे में क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 08:07 IST

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा, Facebook और WhattsApp का मार्केट भारत में बहुत बड़ा है। Jio भारत के छोटे कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत व्हाट्सएप का सबसे बड़ा मार्केट है। देश में 400 मिलियन लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस डील के बाद फेसबुक रिलायंस जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी बन चुकी है। 

नई दिल्ली: फेसबुक ने रिलयांस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफार्मस में 9.99 प्रतिशत शेयर 43,574 करोड़ रुपये (5.7 अरब डालर) में खरीदने का पक्का करार किया है। इस बात की अधिकारिक जानकारी फेसबुक की ओर से दी गई है। इस डील के साथ ही फेसबुक रिलायंस जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी बन चुकी है। 

 फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस डील के बारे में अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, ''अभी दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन मैं भारत में अपने काम पर एक अपडेट साझा करना चाहता था। फेसबुक Jio Platforms के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम एक वित्तीय निवेश कर रहे हैं, और इससे भी अधिक, हम कुछ प्रमुख परियोजनाओं पर एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो पूरे भारत में लोगों के लिए बिजनेस अवसर खोलेगी।''

मार्क जकरबर्ग ने आगे लिखा, भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर हैं और भारत बहुत सारे प्रतिभाशाली उद्यमियों का घर है। देश एक बड़े डिजिटल परिवर्तन के बीच में है और Jio जैसे संगठनों ने करोड़ों भारतीय लोगों और छोटे व्यवसायों को ऑनलाइन करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

भारत व्हाट्सएप का सबसे बड़ा मार्केट है। देश में 400 मिलियन लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। देश में लगभग 80% स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं। जियो को मुकेश अंबानी ने 2016  में लॉन्च किया था। 

टॅग्स :फेसबुकजियोमार्क जुकेरबर्गमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत