फेसबुक डाटा चोरी को लेकर विवादों से घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका हुई बंद, खुद को घोषित करेगी दिवालिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 3, 2018 05:59 AM2018-05-03T05:59:27+5:302018-05-03T07:18:25+5:30

ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक डाटा का इस्तेमाल अमेरिका और भारत समेत कई देशों में चुनाव प्रचार में वोटरों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

facebook data leak case cambridge analyktica will shut down its operations | फेसबुक डाटा चोरी को लेकर विवादों से घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका हुई बंद, खुद को घोषित करेगी दिवालिया

facebook ceo and founder mark zuckerberg

नई दिल्ली, 3 मई:  फेसबुक डाटा लीक प्रकरण के मध्य में रही ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने एक बड़ा ऐलान किया है। खबर के अनुसार कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन करने की भी घोषणा की है। द गॉर्डियन

अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एटीएम, चेक बुक इस्‍तेमाल करना होगा महंगा

खबर के अनुसार कंपनी ने यह तय किया है कि अब कोई भी व्यवसाय की संभावना नहीं है।एक कांफ्रेस के जरिए एससीएल ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन जूलियन व्हीटलैंड की अगुवाई में इस बात की घोषणा की गई, जिसे कैम्ब्रिज एनालिटिका के अगले सीईओ के रूप में लेने के लिए कहा गया था। अब अपने दरवाजे कैम्ब्रिज एनालिटिका और एससीएल चुनाव बंद कर देंगे। 

बता दें कि कैम्ब्रिज एनालिटिका और एससीएल के पास लंदन, न्यूयॉर्क शहर, आर्लिंगटन, वर्जीनिया और वाशिंगटन, डीसी में कार्यालय हैं।  ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका करीब 8.7 करोड़ फेसबुक प्रयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के करने के लिए विवादों के घेरे में आई थी। 

हांग कांग से भी रफूचक्कर हुआ नीरव मोदी, 4 देशों के बाद पहुंचा न्यूयॉर्क

वहीं, इसी साल मार्च महीने में कंपनी के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को बाहर निकाला गया था। निक्स ने ऑन रिकॉर्ड दूसरे देशों के चुनावों को प्रभावित की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद अब करीब 2 माह बाद कंपनी ने इसको बंद करने का ऐलान किया है।

Web Title: facebook data leak case cambridge analyktica will shut down its operations

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे