लाइव न्यूज़ :

नवंबर में 3 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा निर्यात, आंकड़ा 26 अरब डॉलर पार

By IANS | Updated: December 16, 2017 10:49 IST

2017 के नवम्बर के दौरान व्यापार घाटा 13.82 अरब डॉलर का रहने का अनुमान है, जो 2016 के नवम्बर में 13.39 अरब डॉलर था।

Open in App

देश का निर्यात नवंबर में बढ़कर 26.19 अरब डॉलर रहा। जबकि अक्टूबर में यह 23 अरब डॉलर था और पिछले साल के नवंबर में 20.06 अरब डॉलर था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने निर्यात में साल-दर-साल आधार पर 30.55 फीसदी की वृद्धि देखी गई। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "2016 के नवम्बर की तुलना में 2017 के नवंबर में डॉलर के लिहाज से निर्यात में 30.55 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।"

बयान में आगे कहा गया, "पिछले 13 महीनों से निर्यात में दर्ज की जा रही वृद्धि के अनुरूप ही 2017 के नवम्बर के दौरान भी इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 2016 के अक्टूबर की तुलना में 2017 के अक्टूबर के दौरान निर्यात में 1.12 फीसदी की गिरावट आंकी गई थी।"

2017 के नवंबर दौरान 2,59,612.29 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं का आयात किया गया, जो 2016 के नवम्बर में हुए आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 19.61 फीसदी ज्यादा है और रुपये के लिहाज से 14.73 फीसदी ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान अप्रैल-नवम्बर की अवधि में कुल मिलाकर 19,13,047.30 करोड़ रुपये का आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए आयात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 21.85 फीसदी और रुपये के लिहाज से 17.35 फीसदी की वृद्धि है। 

2017 के नवम्बर के दौरान जिन प्रमुख समूहों के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, उनमें पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (39.14 फीसदी), इलेक्ट्रॉनिक सामान (24.97 फीसदी), मोती, कीमती और अर्ध मूल्यवान पत्थर (85.80 फीसदी), विद्युत एवं गैर-विद्युत मशीनरी (23.24 फीसदी) और कोयला, कोक एवं ब्रिकेट, आदि (51.80 फीसदी) शामिल हैं।

2017 के नवम्बर के दौरान व्यापार घाटा 13.82 अरब डॉलर का रहने का अनुमान है, जो 2016 के नवम्बर में 13.39 अरब डॉलर था।

वाणिज्यिक वस्तुओं और सेवाओं को एक साथ ध्यान में रखने पर वित्त वर्ष 2017-18 के अप्रैल-नवम्बर के दौरान समग्र व्यापार घाटा 60.92 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो अप्रैल-नवम्बर, 2016-17 में 30.09 अरब डॉलर था।

टॅग्स :बिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी