लाइव न्यूज़ :

फिर एकबार मोदी सरकार के पूर्वानुमान से रुपया मजबूत, 79 पैसे उछलकर 69.44 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 20, 2019 10:59 IST

मतदान बाद जारी सर्वेक्षणों में एक बार फिर मोदी सरकार आने के अनुमान जारी हुये हैं। इससे शेयर बाजार के साथ साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में तेजी का रुख रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान बाद जारी सर्वेक्षणों में एक बार फिर मोदी सरकार आने के अनुमान जारी हुये हैं। शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख का विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर भी असर रहा।

मुंबई, 20 मई (भाषा): मतदान समाप्त होने के बाद जारी एक्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 79 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.44 रुपये पर पहुंच गया। मतदान बाद जारी सर्वेक्षणों में एक बार फिर मोदी सरकार आने के अनुमान जारी हुये हैं। इससे शेयर बाजार के साथ साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में तेजी का रुख रहा।

शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख का विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर भी असर रहा। कारोबार की शुरुआत में रुपया 70.36 रुपये प्रति डालर पर खुला और उसके बाद जल्द ही तेजी की रफ्तार पकड़ता हुआ 69.44 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस प्रकार शुरुआती कारोबार में इसमें 79 पैसे की तेजी दर्ज की गई। गत सप्ताहांत शुक्रवार को रुपया 70.23 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

शेयर मार्केट में भी उछाल

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद शेयर बाजार भी गर्म हो गया और उसमें भी तेजी देखी गई है। सप्ताह के शुरुवाती कारोबारी के दिन सेंसेक्स 907 अंकों के साथ उछाल पर है। वहीं, निफ्टी भी 250 अंकों के साथ तेजी पर है। संसेक्स खबर लिखे जाने तक 38,838.57  अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। इधर, अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 12 फीसदी की उछाल देखी गई है। बता दें, एग्जिट पोल के नतीजे आने से भी पहले भी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स